फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nine smugglers arrested, 9.700 kg opium recovered

Shahjahanpur News: नौ तस्कर गिरफ्तार, 9.700 किलो अफीम बरामद

Thu, 07 Mar 2024 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 07 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Nine smugglers arrested, 9.700 kg opium recovered
शाहजहांपुर। जिले में मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। नौ किलो 700 ग्राम अफीम के साथ नौ तस्करों को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत दो कराेड़ रुपये होगी।
विज्ञापन

मंगलवार रात कोतवाली पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उमरगंज के आगे आम की बगिया किनारे संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी ली। उनके पास से अफीम बरामद हुई। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि सुबह चार बजे पुलिस ने अवनीश कुमार निवासी संतोष थाना कटरा व कृष्ण कुमार निवासी ग्राम हैवई थाना कैराडांडी जिला हजारीबाग झारखंड को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक-एक किलो अफीम बरामद हुई। इसके अतिरिक्त 1650 रुपये, दो डेबिट कार्ड आदि बरामद हुए।
विज्ञापन

-----
झारखंड से मंगवाई खेप, तस्कर और सप्लायर गिरफ्तार

भावलखेड़ा। आरसी मिशन पुलिस ने दो किलो छह सौ ग्राम की अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। एसओजी व थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति बस से उतरने के बाद पैदल ही त्यागी आश्रम की ओर जा रहा था। एक अन्य व्यक्ति पहले से ही बाइक पर उसका इंतजार कर रहा था। संदिग्ध लगने पर दोनों को पकड़ लिया। उनके पास से दो किलो छह सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने झारखंड के जिला हजारीबाग के थाना कैराडाडी के बिलारी निवासी बैजनाथ व तिलहर थाना क्षेत्र के गांव ग्वार निवासी महेश वर्मा को गिरफ्तार किया। बैजनाथ ही झारखंड की राजधानी रांची के खुट्टी से अफीम लाकर बिक्री करता था। एक महीने पहले भी जिले में अफीम बेचकर गया था। महेश ने पूर्व में खरीदी अफीम की गुणवत्ता बेहतर होने पर दोबारा मंगाई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
तस्कर के पास से बरामद हुई अफीम
रोजा। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने कबीर अंसारी निवासी तरवाडीह रहमतनगर थाना लातेहार झारखंड को दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। संवाद
-----
सरयू पुलिया के पास से दो तस्कर पकड़े
तिलहर। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह हाईवे स्थित सरयू पुलिया के पास बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया। उनके पास से ढाई किलो अफीम, दो मोबाइल फोन और एक लाख 20 हजार रुपये बरामद हुए। थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बबलू कुमार दोगी निवासी गिंधौर जनपद चतरा झारखंड व अवधेश कुमार निवासी ग्राम मुझीयाना थाना बिनावर जनपद बदायूं को पकड़ा। संवाद

-----
ग्राहकों का कर रहे थे इंतजार

बंडा। थाना पुलिस ने तिलहर के गांव खनपुरा निवासी रामवीर और चेतराम को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से आधा किलो अफीम बरामद हुई है। दोनों नटिउरा जाने वाली सड़क पर तस्करी के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed