{"_id":"62168bced55d1b282436006b","slug":"nine-samples-of-milk-products-sealed-for-testing-shahjahanpur-news-bly476401717","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष अभियान में दुग्ध उत्पादों के नौ नमूने जांच को सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष अभियान में दुग्ध उत्पादों के नौ नमूने जांच को सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) के अधिकारियों ने दूध और दुग्ध निर्मित उत्पादों के नमूने लेने के लिए मंगलवार और बुधवार को दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा के नेतृत्व में गठित एफएसओ की अलग-अलग टीमों ने शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों से दूध, मावा, पनीर आदि के नौ नमूने जांच को सील किए। साथ ही जहां कहीं कटे-गले बासी फल और खुले में मिठाइयां रखीं देखीं, उन्हें दूषित होने के आशंका पर नष्ट कराया।
आयुक्त के निर्देशानुसार एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा ने बीते दिन खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कई टीमें गठित कर उन्हें नमूना संग्रह के लिए अलग-अलग स्थानों पर भेजा। बीते दिन एफएसओ की दो टीमों ने हरदोई मोड़ बाईपास चौराहा और बरेली मोड़ से दूध, खोया, पनीर आदि के पांच नमूने सील किए।
इसी क्रम में बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मिर्जापुर और कलान क्षेत्र में दूध और मिठाई के चार नमूने लिए। सैंपलिंग अभियान में खाद्य सरक्षा अधिकारी महेश वर्मा, जयपाल सिंह, कृपाशंकर, रामजी शुक्ला और अनिल प्रताप सिंह शामिल रहे। सीएफएसओ के अनुसार सभी नमूने जांच को राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैैं और वहां से जांच आख्या मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।