फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nine reports, including two brothers, came positive

दो भाइयों समेत नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

Tue, 07 Jul 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Nine reports, including two brothers, came positive
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिले में नौ लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें दो जुलाई को शहर के झंडाकलां मोहल्ले में मिले संक्रमित की पत्नी, बेटा और दो भाई शामिल हैं। गढ़ी गाड़ीपुरा का एक सफाई नायक संक्रमित निकला है। भवलखेड़ा और पुवायां के दियोरिया, बंडा का गांव जुरहा में एक-एक पॉजिटिव मिले हैं। वहीं शहर के हद्फ मक्कू बजरिया का व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। संक्रमित दोनों भाई अलग-अलग जगह रहते हैं। एक कैंट इलाके और दूसरा बाबूजई में रहते हैं।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी गौतम ने बताया कि शहर के गढ़ी गाड़ीपुरा निवासी 42 वर्षीय सहायक सफाई नायक अजीजगंज क्षेत्र में तैनात है, जो बीमार चल रहा था। उसने पहले अपना इलाज अंटा चौराहा बंका मार्ग स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में कराया। बाद में परिजन उसे लखनऊ ले गए। वहीं उसकी कोरोना जांच कराई गई, जो पॉजिटिव आई है। सूचना मिलने पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कर्मचारी से फोन पर बात की और तत्काल केजीएमयू ट्रामा सेंट्रल में इलाज कराने को कहा।
विज्ञापन

दो जुलाई को शहर के मोहल्ला झंडाकलां निवासी बाइक बाजार लगाने वाला युवक कोरोना संक्रमित निकला था। इसके बाद उसके परिवार वालों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। सोमवार को उसकी पत्नी, बेटा और दो भाइयों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसका पता लगने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चारों को कोविड अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। इनके अलावा शहर से सटे भावलखेड़ा ब्लॉक के हथौड़ा बुजुर्ग का एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। वहीं पुवायां के दियोरिया एक व्यक्ति और बंडा के गांव महिला पॉजिटिव है। वहीं ं शहर के हद्फ मक्कू बजरिया का व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। जो विगत दिनों हरियाणा से आया था। उसका सैंपल चार जुलाई को लिया गया था। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक सैनिटाइज नहीं कराया मोहल्ला
शहर के मोहल्ला झंडाकलां में सोमवार को दोपहर करीब दो बजे एक ही परिवार के चार लोगों के संक्रमित मिलने की सूचना आ गई थी, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने एंबुलेंस से कोविड अस्पताल पहुंचा दिया था। मोहल्लेवालों ने बताया कि इसके बावजूद देर रात तक मोहल्ले को सैनेटाइज नहीं कराया गया।

वर्जन
सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या नौ बढ़ गई है। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या अब 146 हो गई है।
- डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ
संक्रमित महिला के नवजात शिशु की मौत
शाहजहांपुर। चार जुलाई शहर के मोहल्ला बाबूजई में जो महिला कोरोना संक्रमित निकली थी, उसके नवजात शिशु की सोमवार सुबह मौत हो गई। यह महिला डिलीवरी कराने के लिए ही जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई थी, डिलीवरी से पहले उसकी कोरोना जांच हुई थी, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि बच्चे की जांच रिपोर्ट निगेटिव थी, लेकिन बच्चा काफी कमजोर होने और पूर्ण विकसित नहीं होने के कारण उसका इलाज चल रहा था। सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा ने बताया कि बच्चा काफी कमजोर था, जिस कारण उसका इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह बच्चे की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed