{"_id":"696e8c22feda5f97150fbbb3","slug":"nine-people-have-been-named-in-the-attack-on-the-ration-shop-owner-and-two-of-the-accused-have-been-charged-with-disturbing-the-peace-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-163364-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कोटेदार पर हमले में नौ लोग नामजद, दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कोटेदार पर हमले में नौ लोग नामजद, दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
तिलहर। धनेली गांव में रविवार को दिन में राशन वितरण के दौरान कोटेदार हरीश चंद्र और उनके परिजनों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट में 10-12 अज्ञात हमलावरों का भी उल्लेख किया गया है।
कोटेदार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह राशन का वितरण कर रहे थे। इसी दौरान वहां गांव के रेहान ने पहुंचकर पहले राशन देने के लिए कहा। उन्होंने लाइन में लगे कार्डधारकों के बाद नंबर आने पर क्रम से राशन देने की बात कही। यह भी कहा कि शासन के निर्देशानुसार गेहूं के साथ बाजरा भी दिया जाएगा।
इससे नाराज रेहान ने फोन करके गांव के शाकिर, नासिर, राशिद, फिरोज, रुदान, आबिद, फैजल सहित 10–12 अन्य लोगों को बुलाकर उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाने आए भाई राजेंद्र, भाभी नन्हीं देवी और भतीजे संजीत को भी पीटकर घायल कर दिया। हमलावरों ने राशन वितरण में प्रयोग होने वाली सरकारी मशीन भी तोड़ डाली और गला दबाकर उनकी जान लेने की कोशिश की।
विज्ञापन
इस घटना में कोटेदार समेत उनके भाई और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। कोटेदार के भतीजे संजीत को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि कोटेदार की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ नामजद और 10–12 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को हिरासत में लिए गए दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया और सोमवार को दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।