{"_id":"68e15f905c4e5638500040e8","slug":"nine-cuts-were-made-illegally-making-it-difficult-to-walk-due-to-encroachment-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-154301-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अवैध रूप से नौ कट बनाए, अतिक्रमण के कारण चलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अवैध रूप से नौ कट बनाए, अतिक्रमण के कारण चलना मुश्किल
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हरदोई चौराहा से जुमका दोराहा के बीच अवैध कट से गुजरते ल
शाहजहांपुर / रोजा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कट, अतिक्रमण और डग्गामार वाहनों की मनमानी हादसों का कारण बन रही है। हरदोई चौराहे से जमुका तक नौ स्थानों पर अवैध कट हैं। इसके अलावा हरदोई बाइपास और बरेली मोड़ चौराहे पर सड़क को घेरकर खड़े वाहनों से निकलने की जगह नहीं बचती।
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एक जनपद-एक रोड के तहत मॉडल रोड के रूप में चुना गया। रोजा के गुर्री से मीरानपुर कटरा के हुलासनगरा तक सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। करीब 50 किमी लंबे हाईवे पर अधिकारियों ने 30 अवैध कट चिह्नित किए। इसमें हरदोई चौराहे से लेकर जमुका तक ही लगभग दस किमी के हाईवे पर नौ अवैध कट हैं। अभी इन्हें बंद नहीं कराया गया है।
हाईवे पर जमुका गांव में कटिया कम्मू जाने वाले मार्ग के सामने बने अवैध कट से रोजाना हजारों ग्रामीण निकलते हैं। जमुका से अटसलिया ओवरब्रिज तक पांच स्थानों पर ग्रामीणों ने हाईवे के बीच बने डिवाइडर को तोड़ दिया है। डिवाइडर की ऊंचाई कम होने की वजह से लोग बाइक को चढ़ाकर निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
अटसलिया ओवरब्रिज से हरदोई बाईपास चौराहे तक चार अवैध कट हैं। सड़क के दोनों तरफ से वाहन निकलते हैं जिससे हादसे की आशंका रहती है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के टीम लीडर रामआसरे पांडेय ने बताया कि अवैध कट बंद करने का काम कार्यदायी संस्था को एक अक्तूबर को सौंप दिया गया था। 15 दिन में अवैध कट बंद करने का काम शुरू हो जाएगा।
--
चौराहे को घेरकर खड़े रहते हैं ई-रिक्शा और ऑटो
हरदोई बाइपास चौराहे पर हरदोई जाने वाले मार्ग पर ई-रिक्शा और ऑटो चालक हरदोई मार्ग को घेर लेते हैं। अन्य वाहनों के निकलने की जगह नहीं रहती। चौराहे से ही बरेली की ओर जाने वाले मार्ग पर ई-रिक्शा और अवैध रूप से चल रहीं टैक्सी भी खड़ी रहती हैं। यातायात पुलिस इस ओर ध्यान नहीं देती है।
--
बरेली मोड़ पर खड़े रहते हैं डग्गामार वाहन
बरेली मोड़ चौराहे पर बेतरतीब खड़े डग्गामार वाहन आए दिन हादसों का सबब बन रहे हैं। सवारी भरने की होड़ में डग्गामार वाहन चालक रोड के बीचोंबीच वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इसके चलते बड़े वाहनों की कतार लग जाती हैं। वाहनों के बीच से दो पहिया वाहन लेकर निकलने वाले लोग अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। चौराहे पर बने डिवाइडर पर संकेतक नहीं लगा है। रात में लोग इससे टकराकर घायल हो जाते हैं। बरेली मोड़ चौराहे पर शहर की ओर, तिलहर, कांट-जलालाबाद तथा हरदोई बाइपास चौराहे की ओर जाने वाले मार्गों के लिए बड़ी संख्या में ई-रिक्शा और ऑटो खड़े होते हैं। पुल के नीचे पुलिस पिकेट है। इसके बाद भी पुलिसकर्मी वाहनों के अवैध संचालन के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं। बरेली मोड़ के आसपास लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। सीओ यातायात संजय कुमार ने बताया कि अवैध ढंग से संचालित वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाता रहता है। वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
--
एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द अवैध कट बंद करवाए जाएं। हादसों को रोकने के लिए सुरक्षात्मक उपाय अपनाए जाएंगे। डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
--
टूटे डिवाइडरों को ठीक कराने के लिए संस्था नामित कर दी गई है। जल्द ही अवैध कट बंद कर दिए जाएंगे। हाईवे पर सुरक्षात्मक कार्य जल्द से जल्द शुरू करा दिए जाएंगे।
- नवरत्न, परियोजना निदेशक, एनएचएआई