{"_id":"675f2ab4cf49353faa074684","slug":"nine-candidates-for-the-post-of-bjp-city-and-rural-division-president-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-133541-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भाजपा नगर व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद के लिए नौ उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भाजपा नगर व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद के लिए नौ उम्मीदवार
Mon, 16 Dec 2024 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करते चुनाव अधिकारी। संवाद
जलालाबाद। भाजपा के नगर और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई। रविवार को पार्टी से नामित चुनाव अधिकारियों को नौ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र सौंपे। बूथ अध्यक्षों का अभिनंदन करने के साथ ही उनकी समितियों का सत्यापन भी किया गया।
नगर मंडल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए भाजपा के जिला मंत्री सौरभ सोमवंशी रविवार को डाक बंगला पहुंचे। वहां उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की निवर्तमान अध्यक्ष कुसुमा देवी, निवर्तमान अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, गौरव राघव, दिनेश राठौर, आशुतोष गुप्ता व राहुल गुप्ता ने नामांकन पत्र सौंपे। चुनाव अधिकारी ने बूथ अध्यक्षों से मुलाकात कर उनसे चुनाव को लेकर रायशुमारी की। सभी बूथ अध्यक्षों का अभिनंदन कर उन्हें प्रमाणपत्र दिए।
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के लिए नामित चुनाव अधिकारी रजनी भानु सिंह ने कोठी वाला बाग के एक इंटर काॅलेज में कार्यकर्ताओं व बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर बूथ समितियों का सत्यापन किया। इस मौके पर चुनाव अधिकारी को अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विनोद अग्निहोत्री, अंकित शुक्ला व रामगोपाल परमार ने नामांकन-पत्र सौंपे।