{"_id":"575320ee4f1c1bbf48109c6a","slug":"nigohi-road-blockade-by-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगोही रोड पर महिलाओं ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगोही रोड पर महिलाओं ने किया चक्का जाम
Sun, 05 Jun 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
निगोही रोड पर महिलाओं ने किया चक्का जाम
Link Copied
नगर के निगोही रोड पर सैनिक कल्याण बोर्ड की जमीन खाली पड़ी थी। इस भूमि पर तमाम लोगों ने मकान बनाकर और झोपड़ी आदि डालकर कब्जा कर लिया था। तीन माह पूर्व बोर्ड की ओर से डीएम को पत्र देकर कब्जा हटवाए जाने की मांग की गई थी। दो जून को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी चलवाकर अवैध कब्जे ढहा दिए थे। बोर्ड की भूमि पर काफी समय से कब्जा जमाए परिवार इससे सड़क पर आ गए थे। शनिवार को तमाम महिलाओं ने निगोही रोड पर जाम लगा दिया। जानकारी पाकर एसआई नासिर खां फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और महिलाओं से जाम खोलने को कहा। महिलाओं ने कहा कि राजस्व और पुलिस टीम की कार्रवाई से वे लोग खुले में आ गए हैं। उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है। महिलाओं ने सरकारी आवास दिलाए जाने की मांग की। इसके बाद दरोगा ने महिलाओं को समझाकर समस्या से एसडीएम और नगर पालिका चेयरमैन को अवगत कराने को कहा। दरोगा की बात से संतुष्ट महिलाओं ने जाम समाप्त कर दिया। जाम के दौरान राजीव चौक और निगोही रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। भीषण गर्मी में जाम से लोग बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।