{"_id":"674a1baa5816cdd70906ce34","slug":"nigohi-became-the-winner-in-kho-kho-and-banda-became-the-winner-in-volleyball-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-132224-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खो-खो में निगोही और वालीबाल में बंडा बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खो-खो में निगोही और वालीबाल में बंडा बना विजेता
Sat, 30 Nov 2024 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में बेसिक शिक्षा विभाग की 38वीं जनपदीय खेल प्रतियोगिता में शुक्रवार को दूसरे दिन भी खेल स्पर्धाएं हुईं। इस दौरान खो-खो प्रतियोगिता में ब्लॉक निगोही और वाॅलीबाल में बंडा टीम विजेता रही।
प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग की 50 व 100 मीटर दौड़ में जलालाबाद की मीनाक्षी तथा 200 मीटर में मदनापुर की कोमल अव्वल रहीं, जबकि बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में ब्लॉक सिंधौली के छात्र अनिकेत, 100 मीटर में भावलखेड़ा के मानुष व सिंधौली के अनिकेत तथा 50 मीटर में सिंधौली के अनिकेत प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर स्तर पर बालक वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में निगोही के दिनेश, 600 मीटर दौड़ में सिंधौली के फैसल ने पहला स्थान पाया। बालिका वर्ग की 100, 400 व 600 मीटर दौड़ में भावलखेड़ा की वर्षा और 200 मीटर में ददरौल की रीता अव्वल आईं।
खो-खो प्रतियोगिता में ब्लॉक निगोही विजेता व जैतीपुर उप विजेता रहा। वॉलीबाल प्रतियोगिता में बंडा विजेता और जलालाबाद उप विजेता रहा। जिमनास्टिक में नगर क्षेत्र शाहजहांपुर विजयी रहा। योग में पुवायां और ददरौल को संयुक्त विजेता घोषित किया गया, जबकि खुटार की टीम उप विजेता रही। हाॅकी बालक वर्ग में ब्लॉक भावलखेड़ा विजेता तथा जलालाबाद उप विजेता रहा। बालिका वर्ग में ब्लॉक भावलखेड़ा विजेता व बंडा उपविजेता रहा।
विज्ञापन
इस मौके पर बीएसए दिव्या गुप्ता, देवेश वाजपेयी, जिला व्यायाम शिक्षक रामप्रसाद, डॉ. विनय गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, ईशपाल सिंह, मुनीश मिश्रा, ऋषिकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।