फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   NIA team raids in Banda Shahjahanpur

NIA Raid: शाहजहांपुर के बंडा में एनआईए का छापा, एक युवक को किया गिरफ्तार; लैपटॉप-फोन कब्जे में लिया

Sat, 02 Dec 2023 01:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Dec 2023 01:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने शनिवार सुबह छापा मारा। बंडा पहुंचे एनआईए के अधिकारियों ने क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
NIA team raids in Banda Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नकली करेंसी बनाने और बेचने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार सुबह बंडा में छापा मारा। टीम ने क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी से एक युवक को गिरफ्तार किया। वहीं, चार युवकों से इसी मामले में पूछताछ की। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


एनआईए के तीन अधिकारियों की टीम शनिवार सुबह बंडा की रामनगर कॉलोनी पहुंची। उन्होंने शाहजहांपुर की एसओजी के साथ विवेक ठाकुर उर्फ आदित्य सिंह को घर से गिरफ्तार कर लिया। सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि आरोपी के पास से बरामद एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं। आरोपी विवेक को एनआईए के अधिकारी बंडा थाने लाए, जहां पर लिखापढ़ी की गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: यहां फिर चला बुलडोजर... 75 बीघा जमीन पर बन रही अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को ट्रांजिट रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टीम ने क्षेत्र के तीन-चार अन्य युवकों से भी पूछताछ की है। इस दौरान मीडिया को कार्रवाई से दूर रखा गया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी विवेक मोबाइल और सोशल साइट के जरिये बेंगलुरू में नकली करेंसी का काम करने वालों के संपर्क में था।

एसपी नगर सुधीर जायसवाल ने बताया कि एनआईए बंगलूरू की टीम ने बंडा से विवेक ठाकुर को नकली करेंसी के निर्माण और विक्रय के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed