फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   NHAI team had the wall of a highway-side resort demolished.

Shahjahanpur News: एनएचएआई टीम ने तुड़वा दी हाईवे के किनारे बने रिसार्ट की दीवार

Wed, 09 Sep 2026 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
NHAI team had the wall of a highway-side resort demolished.
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर मौजमपुर गांव के पास बने एक रिसोर्ट की दीवार एनएचएआई की टीम ने मंगलवार को जेसीबी से तुड़वा दी। इस दौरान एक महिला ने पुलिस के सामने जेसीबी चालक को दो बार ईंट के टुकड़े मारे। पुलिस ने उसे किसी तरह वहां से हटाया।
विज्ञापन

मंगलवार को एनएचएआई के जेई पुष्पेश यादव पुलिस बल के साथ रिसोर्ट पहुंचे। एनएचएआई के नियंत्रण कक्ष अधिकारी इंद्रेश यादव के मुताबिक वहां सर्विस रोड और नाला निर्माण में वह दीवार बाधक बन रही थी। उन्होंने बताया कि रिसोर्ट मालिक को पूर्व में ही दीवार हटाने का निर्देश देकर मुआवजा दिलाने के लिए कहा गया था और दीवार की जगह के एवज में नौ लाख रुपये मुआवजा दिया जाना है। दीवार गिराए जाने के दौरान इसका विरोध कर जेसीबी चालक को ईंट के टुकड़े मारने वाली महिला के खिलाफ पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। सीओ विदुष सक्सेना के अनुसार कोई शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed