{"_id":"6664ddd04140a4d06207acb4","slug":"newspaper-seller-injured-after-falling-into-pit-dug-for-sewer-line-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-120186-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीवर लाइन के लिए खोदे गड्ढे में गिरकर अखबार विक्रेता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीवर लाइन के लिए खोदे गड्ढे में गिरकर अखबार विक्रेता घायल
विज्ञापन
सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिकर चोटिल हुए हॉकर दिनेश श्रीवास्तव।
शाहजहांपुर। जल निगम की ओर से शहर की मुख्य सड़कों और गलियों को सीवर लाइन बिछाने के काम में लापरवाही बरती जा रही है। गड्ढे में गिरकर अखबार विक्रेता बुरी तरह से घायल हो गया। उनके दोनों पैर और रीढ़ की हड्डी में भी गंभीर चोट आई है।
लोदीपुर निवासी दिनेश श्रीवास्तव अखबार बिक्री कर अपना परिवार पालते हैं। वह शुक्रवार सुबह मोहल्ला अलीजई में अखबार डालने जा रहे थे, तभी चित्रा टॉकीज के पीछे सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क के गड्ढे में गिरकर वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उनके दोनों पैर की हड्डी टूट गई। रीढ़ की हड्डी में भी काफी चोट आई है। निजी अस्पताल में भर्ती दिनेश अपने परिवार में अकेले कमाने वाले हैं।
बताया कि नगर निगम की लापरवाही के कारण वह बुरी तरह घायल हो गए हैं और इलाज कराने का भी संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से घटना घटित होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने तथा आर्थिक सहयोग की मांग की है।