फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Newborn dies during delivery in private hospital

Shahjahanpur News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत

Fri, 01 Sep 2023 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies during delivery in private hospital
खुटार। नगर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में छह दिन पूर्व प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मां को छह दिन बाद भी अस्पताल से छुट्टी न देने पर परिजनों ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव मोहनपुर निवासी संतराम की पत्नी शांति देवी ने बताया कि उनकी बहू डॉली देवी को प्रसव पीड़ा होने पर 26 अगस्त को खुटार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 अगस्त की रात बहू ने बच्चे को जन्म दिया था। जिस कमरे में प्रसव हुआ, उसके दरवाजे अंदर से बंद कर दिए गए थे। बाद में वे लोग अंदर पहुंचे तो बच्चा जमीन पर मृत हालत में पड़ा था। डॉक्टर ने बहू की हालत गंभीर बताते हुए भर्ती रखने को कहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शांति देवी परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचीं और बहू की छुट्टी के लिए कहा तो डॉक्टर ने मना कर दिया। इस पर शांति देवी और उनके परिजनों ने शोर शराबा किया तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि नवजात शिशु की मौत का मामला संज्ञान में आया है। जांच टीम गठित कर अवैध रूप से चल रहे निजी अस्पतालों की जांच की जाएगी। बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अस्पतालों की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवजात शिशु की मौत का मामला गंभीर है। जांच टीम गठित कर अस्पताल की जांच कराई जाएगी। खुटार सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव कुमार से भी जांच कर रिपोर्ट देने को कहा जाएगा।

- आरके गौतम, सीएमओ शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed