फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Newborn dies during delivery in CHC, commotion

Shahjahanpur News: सीएचसी में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, हंगामा

Wed, 30 Oct 2024 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 30 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies during delivery in CHC, commotion
खुटार। सीएचसी में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा काटा। स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाकर उन्होंने जांच और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उनकी स्वास्थ्यकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें बमुश्किल शांत किया।
विज्ञापन

गांव चमराबोझी निवासी सोनी सिंह ने अपनी पत्नी विमल कौर को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार को सीएचसी में भर्ती कराया था। शाम सात बजे प्रसूता ने छोटे ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। सोनी का आरोप है कि नर्स ने बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। इस पर वे बच्चे को पुवायां सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की मौत जन्म के समय ही हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद सोनी सिंह नवजात के शव को लेकर खुटार सीएचसी पहुंचे और स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान उनकी कर्मचारियों से नोकझोंक भी हो गई। विवाद होता देख सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सोनी सिंह को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात लगभग एक बजे वह बच्चे के शव को लेकर घर चले गए। मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि डायल 112 पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर दी जाएगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि बच्चे के पिता को किसी ने गलत जानकारी दे दी थी, इस कारण वह नाराज थे। अब कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed