फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   New funda of electricity theft... Getting shunt installed in the meter

Shahjahanpur News: बिजली चोरी का नया फंडा... मीटर में लगवा रहे शंट

Wed, 07 Jun 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 07 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
New funda of electricity theft... Getting shunt installed in the meter
शाहजहांपुर। पहले घरों के अंदर मीटर लगे होने पर उन्हें शंट (चिप) लगाकर धीमा कर लिया जाता था, लेकिन जब मीटर बाहर लगे तो यह खेल बंद हो गया। अब फिर से शंट लगाकर बिजली चोरी की जाने लगी है। अधिकारियों के मुताबिक, 10 महीने में ऐसे 26 मामले सामने आ चुके हैं। जांच का शक होने पर मीटर में आग लगाकर साक्ष्य मिटा दिए जाते हैं।
विज्ञापन

मीटर में शंट लगी होने से बिजली का बिल बहुत कम आता है। पहले घरों के अंदर मीटर लगे होने पर बड़े पैमाने पर ये खेल चल रहा था, लेकिन विभाग ने घरों के बाहर मीटर लगाने शुरू किए तो यह खेल खत्म हो गया। अब फिर से लोग मीटर को धीमा कराने के लिए शंट लगवा रहे हैं। एमई मीटर पीसी सागर ने बताया कि मीटर में शंट लगवाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

--------------
मीटर बदलवाने के लिए लगवा रहे आग
मीटर में शंट लगी होने के मामले सामने आने के बाद उपभोक्ताओं ने बचने के लिए नया तरीका निकाल लिया है। मीटर की चेकिंग शुरू होने पर शंट लगाने वाले आग लगाकर मीटर को जला देते हैं। ताकि जांच में शंट पकड़ में न आ सके। हालांकि, अधिकारी जलने वाले मीटरों का गहनता से परीक्षण कराते हैं। रीडिंग और घर के लोड मिलान करने पर अगर अंतर पाया जाता है तो कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
- मीटर को धीमा करने के उद्देश्य से शंट लगाई जाती है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। शंट लगाने वाला गिरोह शहर में फिर सक्रिय हो गया है। ये लोग उपभोक्ताओं को बिजली बिल कम आने का लालच देकर शंट लगाते हैं और दो से तीन हजार रुपये वसूल लेते हैं। - पीसी सागर, एई मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed