फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   New e-POS machine will curb fertilizer black marketing

Shahjahanpur News: नई ई-पॉस मशीन से खाद की कालाबाजारी पर लगेगा अंकुश

Fri, 28 Nov 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
New e-POS machine will curb fertilizer black marketing
शाहजहांपुर। खाद की कालाबाजारी और मनमानी बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने ई-पॉस मशीन का 3.31 वर्जन जारी किया है। रात में आठ बजे के बाद किसी दुकान या समिति से खाद की बिक्री की जाती है तो इसका स्पष्टीकरण देना होगा। इसके अलावा यह मशीन समिति या लाइसेंसधारक दुकान से 200 मीटर के दायरे के बाहर काम नहीं करेगी।
विज्ञापन

जनपद में मशीनों को अपडेट करने का काम चल रहा है। अगर कोई किसान खाद ले रहा है तो उसका पहले का डाटा भी मशीन पर दिखाई देने लगेगा कि वह पहले कितनी खाद ले चुका है। किसान खतौनी पर दर्ज जमीन के हिसाब से खरीदारी कर सकेगा। कालाबाजारी करने वाले लोग अब मशीन के जरिये पकड़ में आ जाएंगे।
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा होते ही सिस्टम किसान की जमीन का डाटा पढ़कर उसी अनुपात में खाद उपलब्ध कराएगा। कई दुकानदार रातभर खाद वितरण कर ऊंचे दाम वसूलते थे और कहीं भी मशीन लगाकर बिक्री कर लेते थे। नए वर्जन में इस खेल पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी। दुकानदार के स्टॉक का विवरण भी पॉस मशीन के माध्यम से पोर्टल पर दिखाई देगा। दुकानदार अवैध रूप से स्टॉक नहीं रख पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
खाद के लिए नहीं मचेगी मारामारी
नया वर्जन आने से खाद के लिए मारामारी नहीं मचेगी। जो किसान पहले खाद ले चुका है, वह दोबारा उसी खतौनी पर जरूरत से अधिक खाद नहीं ले सकेगा। दुकानों पर दुकानदार कालाबाजारी नहीं कर सकेंगे। इसी प्रकार खाद की किल्लत होने पर दुकानदार मनमाने भाव में खाद की बिक्री करने लगते थे। नए वर्जन में अब यह संभव नहीं हो पाएगा। कृषि विभाग, डीएम और शासन स्तर पर इससे संबंधित पोर्टल से निगरानी की जाएगी।

------
ई-पॉस मशीन का नया वर्जन जारी किया गया है। इससे खाद की कालाबाजारी पर रोक लगेगी। जनपद में ई-पॉस मशीनों को अपडेट किया जा रहा है। इसके बाद खाद की किल्लत नहीं रहेगी।
-विकास शर्मा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed