फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   New DM-SP takes charge Maintaining law and order and solving public problems is priority

Shahjahanpur News: नवागत डीएम-एसपी ने संभाला कार्यभार, दोनों अफसरों ने बताई प्राथमिकताएं

Mon, 16 Sep 2024 10:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 16 Sep 2024 10:46 AM IST
सार

शाहजहांपुर में शनिवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विधिवत पदभार ग्रहण किया।उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण करवाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। वहीं नवागत एसपी राजेश एस. ने भी कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

विज्ञापन
New DM-SP takes charge Maintaining law and order and solving public problems is priority
डीएम और एसपी ने संभाला पदभार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के नए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश एस. ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। ऑफिस संभालते ही डीएम और एसपी ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं हैं। दोनों अधिकारियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता से जुड़ी समस्याओं का त्वरित हल कराने को अपनी प्राथमिकता बताया। डीएम रहे उमेश प्रताप सिंह को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है जबकि एसपी अशोक कुमार मीणा का तबादला सोनभद्र किया गया है।

विज्ञापन


जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर कराएंगे निस्तारण : डीएम
चार्ज संभालने के साथ नवागत डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण करवाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार में शाम को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। प्रशासनिक, पुलिस व अन्य अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से देवरिया जिले के निवासी हैं और 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह उप्र शासन में विशेष सचिव नगर विकास थे। वह गजियाबाद, प्रयागराज समेत विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अतिक्रमण हटाने, माफिया के खिलाफ कार्रवाई प्राथमिकता में रहेगी। साथ ही जनता की शिकायतों का पारदर्शिता के साथ त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। जनता के लिए हर समय दरवाजे खुले रहेंगे। इस दौरान सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, एडीएम एफआर डॉ. सुरेश कुमार, एडीएम न्यायिक राशिद अली, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

Trending Videos

सुरक्षा का वातावरण बनाना प्राथमिकता, कानून के दायरे में होंगे काम : एसपी
एसपी राजेश एस. ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में कहा कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखकर सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना प्राथमिकता है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसपी राजेश एस. ने कहा कि सुबह दस बजे से कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे। अपराध पर नियंत्रण रखा जाएगा। फीडबैक सिस्टम को बढ़ाया जाएगा।

एसपी ने कहा कि कुछ वारदात तुरंत खुल जाती हैं। कई में समय लग जाता है। पुलिस नियमावली की सीमा में रहकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए एक है। महिला संबंधी अपराध पर लगाम लगाने के लिए महिला बीट प्रणाली को बेहतर बनाएंगे। एसपी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ यातायात ज्योति यादव, आरआई संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed