{"_id":"64121103abd33140b4071f54","slug":"ner-station-will-be-connected-to-nr-junction-drm-gave-instructions-shahjahanpur-news-c-4-1-95186-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एनआर जंक्शन से जुड़ेगा एनईआर का स्टेशन, डीआरएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एनआर जंक्शन से जुड़ेगा एनईआर का स्टेशन, डीआरएम ने दिए निर्देश
Thu, 16 Mar 2023 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीआरएम अजय नंदन ने बुधवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने एनईआर के स्टेशन को एनआर के स्टेशन से जोड़ने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सेकंड एंट्री गेट की ओर रिक्शे खड़े देखकर डीआरएम ने नाराजगी जताई।
बुधवार को डीआरएम स्पेशल ट्रेन से शाम 5:21 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पहुंचे। वह प्लेटफार्म पर उतरकर एनईआर स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पीलीभीत साइड का एरिया चेक किया। इसके बाद वह एनआर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में आए। एनईआर स्टेशन को एनआर स्टेशन से जोड़ने के लिए बीच में आने वाले भवन को हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीआरएम सेकंड एंट्री की ओर बने रेल आवासों की ओर गए। टिकट घर के पास रिक्शे खड़े देखकर उन्होंने आरपीएफ स्टाफ से नाराजगी जताई। उन्होंने एक ही रंग में रंगे दो आवासों को देखकर कहा कि एक कर्मचारी को एक आवास ही आवंटित किया जाता है, दो का उपयोग करते नहीं मिलना चाहिए।
इस बीच डीआरएम ने बताया कि रेलवे स्टेशन की सफाई पर जोर दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशन पर कई तरह के निमार्ण कार्य करवाए जाएंगे। सर्कुलेटिंग एरिया को विकसित किया जाएगा। एनईआर रेलवे के प्लेटफार्म से एनआर की सेकेंड एंट्री की ओर फुटओवर ब्रिज बनेगा, साथ ही स्वचलित सीढि़यां का प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू होगा।