फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nephews killed uncle for land in Shahjahanpur

Shahjahanpur: नौ बीघा जमीन के लिए चाचा की गोली मारकर हत्या, भतीजों ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 30 Apr 2024 05:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 05:09 PM IST
सार

शाहजहांपुर के सिंधौली क्षेत्र में जमीन के लिए अपनों ने ही एक ग्रामीण की हत्या कर दी। ग्रामीण अपने भांजे के नाम जमीन करना चाहता था, लेकिन भतीजों यह बात रास नहीं आई और उसकी जान ले ली। 

विज्ञापन
Nephews killed uncle for land in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव बरौरा निवासी लेखराज (40) की उनके भतीजों ने पिटाई करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। भतीजों ने नौ बीघा जमीन के लिए चाचा की जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अविवाहित होने के चलते लेखराज अपने बड़े भाई वीरेश के पास रहते थे। दोनों के हिस्से में 18 बीघा जमीन थी। वीरेश के अनुसार, लेखराज अपने हिस्से की जमीन भतीजों को देने के बजाय बहन सुनीता के बेटे अरविंद के नाम करना चाहता था। इसे लेकर भतीजे संतोष व गुड्डू ने नाराजगी भी जताई थी। 
विज्ञापन


सोमवार रात करीब आठ बजे शौचालय में जाने को लेकर लेखराज ने फिर से गाली देना शुरू कर दिया। तभी बात बढ़ने पर तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना के करीब एक घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सीओ पंकज पंत ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed