{"_id":"631254ed4ebc826257243cd2","slug":"nepalese-elephants-driven-towards-kheri-shahjahanpur-news-bly4963708144","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के साथ वन विभाग ने मोर्चा संभाला...नेपाली हाथियों को खीरी निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के साथ वन विभाग ने मोर्चा संभाला...नेपाली हाथियों को खीरी निकाला
विज्ञापन
खुटार में नेपाली हाथियों को खदेड़ने के लिए काम्बिंग करते वनकर्मी और किसान
- फोटो : KHUTAR
खुटार। फसल रौंदने में लगे नेपाली हाथियों के झुंड को किसानों और वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार रात शोर मचाकर और पटाखे दागकर लखीमपुर के जंगलों में खदेड़ दिया।
खुटार रेंज के फत्तेपुर बीट के गांव निहालपुर, बरबटपुर, कोचर फार्म, रायपुर पटियात, कुंभिया माफी, राठ आदि में नेपाली हाथियों के झुंड ने एक सप्ताह में काफी क्षेत्रफल में धान की फसल को नष्ट कर डाला है। किसानों ने नेपाली हाथियों को खदेड़ने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही थी।
बृहस्पतिवार शाम रेंजर रमाकांत सक्सेना ने वन दरोगा हीरालाल के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने रात में ही किसानों की मदद से हल्ला मचाकर, पटाखे दागकर नेपाली हाथियों को जनपद लखीमपुर के सहजनियां, मस्तीपुर, दियुलरिया की ओर खदेड़ दिया। बताया जाता है कि खीरी सीमा में पहुंचे हाथियों ने धान व गन्ने की फसल को रौंदकर किसानों का नुकसान किया है।
विज्ञापन
नेपाली हाथियों को खुटार रेंज से खदेड़ दिया गया है। अब नेपाली हाथी खीरी क्षेत्र में पहुंच गए हैं। वन विभाग की टीम को लगातार कांबिंग करने के लिए कहा गया है, जिससे हाथी खुटार वन क्षेत्र में फिर से प्रवेश ना कर सके। -रमाकांत सक्सेना, रेंजर खुटार रेंज