{"_id":"687e768cf4c01dc34d0fe4e5","slug":"neighbors-are-troubled-by-the-couple-practicing-black-magic-in-puwaiyan-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-148598-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां में तंत्र-मंत्र करने वाले दंपती से पड़ोसी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां में तंत्र-मंत्र करने वाले दंपती से पड़ोसी परेशान
विज्ञापन
पुवायां। तंत्र-मंत्र करने वाले से पड़ोस का परिवार परेशान है। शिकायत करने पर आरोपी घर में घुसकर मारपीट करते हैं। महिला ने समाधान दिवस और महिला के पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव नाहिल निवासी घासीराम की पत्नी माया देवी ने समाधान दिवस में दिए पत्र में बताया कि गांव की एक महिला तंत्र-मंत्र का काम करती है। महिला का पति बाहर से आने वाले लोेगों को बैठने के लिए चारपाई उनके दरवाजे पर डाल देता है। तंत्र-मंत्र के नाम पर बकरे और मुर्गे की बलि दी जाती है, जिसकी गंदगी महिला उनके घर के सामने डाल देती है।
16 जुलाई को बाहर से आए लोगों को उनके दरवाजे पर बैठा दिया गया। एतराज करने पर तीन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर पीटा। बचाने आई बहू को भी पीटकर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर महिला के पुत्र विजेंद्र ने पुलिस को बताया कि 16 जुलाई को उनकी मां के साथ मारपीट की तहरीर दी गई थी। 19 जुलाई को पुलिस जांच करने पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस के सामने भी गाली-गलौज की और झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी गई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।