{"_id":"577aa2354f1c1b6d697fa6b2","slug":"negligent-in-duty-suspended-three-hygienists","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में लापरवाह तीन सफाई कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी में लापरवाह तीन सफाई कर्मी निलंबित
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने ड्यूटी में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना आदि आरोपों में विभिन्न गांवों में तैनात तीन सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ ने बताया कि ददरौल ब्लॉक के गांव कारी मकुआपुर में तैनात सफाई कर्मी अखिलेश कुमार और अजीजपुर जिगनेरा में तैनात पप्पू विभिन्न स्तरों पर हुए निरीक्षण के दौरान गावों से गैरहाजिर पाए गए। उधर, पुवायां ब्लॉक के सिंघापुर गांव से ददरौल ब्लॉक के गांव पर्वतपुर भेजे गए सफाई कर्मी विकास कुमार ने तबादला निरस्त होने के बावजूद अपने पूर्व तैनाती स्थल सिंघापुर में सफाई कार्य शुरू नहीं किया।
विज्ञापन