{"_id":"6aba5815493e5466ea094fa0","slug":"ncc-cadets-learned-the-skill-of-scuba-diving-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-185962-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एनसीसी कैडेटों ने सीखा स्कूबा डाइविंग का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एनसीसी कैडेटों ने सीखा स्कूबा डाइविंग का हुनर
विज्ञापन
कैंट में स्वीमिंग पूल में स्कूबा डाइविंग कैंप में प्रशिक्षण लेते कैडेट। स्रोत: एनसीसी
चार दिवसीय शिविर के दूसरे दिन 90 कैडेट्स ने लिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। कैंट स्थित स्वीमिंग पूल में 25 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित चार दिवसीय स्कूबा डाइविंग शिविर दूसरे दिन भी जारी रहा। शिविर में करीब 90 एनसीसी कैडेट्स ने स्कूबा डाइविंग का प्रशिक्षण लिया।
बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल संग्राम सिंह चीमा ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्कूबा डाइविंग का प्रशिक्षण कैडेट्स के लिए रोमांचक अनुभव होने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी सहायक है।
उप कमान अधिकारी कर्नल आनंद शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष भी बटालियन के शाहजहांपुर और पीलीभीत जिलों के कैडेट्स के लिए स्कूबा डाइविंग कैंप आयोजित किया गया था। शिविर में सूबेदार मेजर सुनील सिंह रावत, सूबेदार दलजिंदर सिंह, हवलदार शांतनु, हवलदार कुंवरपाल आदि मौजूद रहे।