फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   navratra

शारदीय नवरात्र : घट स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ

Fri, 08 Oct 2021 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
navratra
शाहजहांपुर। मां दुर्गा की उपासना का महापर्व बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। घरों व मंदिरों में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की गई। देवी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। घरों में कलश स्थापना कर मां भगवती की पूजा हुई।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के पहले दिन शहर के मंदिरों में मातारानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। विधि-विधान से मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने घरों और मंदिरों में कलश स्थापना की। देवी मंदिर माता रानी के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवती के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री से सुख समृद्धि की कामना भी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह स्नानादि के बाद श्रद्धालु घरों में प्रतिमा और कलश स्थापना कर भक्ति-भाव के साथ आदिशक्ति की आराधना में जुट गए। सबसे पहले मिट्टी की वेदी बनाकर उसमें जौ और गेहूं मिलाकर बोए गए। उस पर विधि पूर्वक कलश स्थापित करते हुए और उसके सम्मुख प्रतिमा या चित्र रखा। रक्षादीपक जलाकर देवी का आह्वान किया। कलश स्थापित करने साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, मोहनगंज में संकट मोचन मंदिर, खिरनीबाग में काली माता मंदिर, चौक में दुर्गा माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन किए और परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की।

दुर्गा माता मंदिर के पुजारी अरुण शुक्ला ने बताया कि पहले दिन देवी मां के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना की जाती है, जोकि शैलराज हिमालय की पुत्री हैं। माता की आराधना करने से साधक को कुसंस्कारों, दुर्वासनाओं तथा आसुरी वृत्तियों के संग्राम कर उन्हें खत्म करने का सामर्थ्य प्राप्त होता है। शुक्रवार को देवी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की आराधना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed