{"_id":"68dd85023a203327f70e4347","slug":"navami-performed-havan-and-worshipped-the-girl-child-bid-farewell-to-the-mother-goddess-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-154097-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवमी : हवन कर कन्या पूजन किया, देवी मां को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवमी : हवन कर कन्या पूजन किया, देवी मां को दी विदाई
विज्ञापन
रिजर्व पुलिस लाइन में अधिकारियों ने कन्याओं का पूजन किया। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। शारदीय नवरात्र की नवमी पर मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की आराधना की गई। मंदिरों व घरों में हवन-पूजन के साथ ही कन्या भोज कराया गया। उन्हें दान-दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही लोगों ने व्रत का पारायण किया।
बुधवार को सुबह से ही माहौल भक्ति से सराबोर हो गया। मंदिरों में देवी दर्शन के लिए लोगाें की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजन के बाद हवन में आहुतियां दी गईं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया गया। लोगों ने कन्या भोज कराया। पुलिस लाइन मंदिर में एसपी राजेश द्विवेदी ने कन्या भोज कराने के साथ ही कन्याओं के पैर पखारे। उन्हें भोज कराने के बाद दक्षिणा भी दी गई। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण, सीओ सिटी पंकज पंत आदि शामिल रहे।
गौहरपुरा स्थित गायत्री शक्ति पीठ में महानवमी पर लोगों ने यज्ञ में आहुतियां दीं। संस्कार भी कराए गए। युग ऋषि संदेशवाहक सूरज वर्मा ने कहा कि साधना साधक का परम सौभाग्य होती है। वहीं, कालीबाड़ी मंदिर में मां दुर्गा की आराधना की गई। लोगों ने पूजन करने के साथ ही आरती उतारी।
विज्ञापन
इस बीच सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह व उनके पति एसपी सिटी देवेंद्र कुमार अपने बच्चे के साथ मां का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। भक्तों के आने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। बृहस्पतिवार को सिंदूरोत्सव के बाद विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।
पूजा पंडालों में स्थापित देवी मूर्तियों की शोभायात्रा निकालकर किया विसर्जित
जलालाबाद। नवरात्र पर नगर के मोहल्ला बाबूनगर और कानूनगोयान के पूजा पांडालों में स्थापित की गईं माता दुर्गा की मूर्तियों की नौ दिन तक पूजा-अर्चना के बाद बुधवार को उनकी शोभायात्रा निकाली गई। बाद में माता रानी की मूर्तियों को कोला घाट ले जाकर रामगंगा नदी में विसर्जित किया गया। बैंड-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल रहे। डीजे पर बजते माता रानी के भजनों पर भक्त झूमते गाते चले जा रहे थे। करीब दो किमी लंबी शोभा यात्रा के दौरान उल्लास में डूबे भक्तों ने जमकर अबीर-गुलाल खेला। शोभायात्रा में कुलदीप गुप्ता, राहुल गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, किशन गोस्वामी, सचिन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। संवाद
नवरात्र के अंतिम दिन जगह-जगह हुए भंडारे
निगोही। नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को नगर में कई स्थानों पर भंडारे हुए। हनुमान मंदिर के पास ब्लॉक कार्यालय के पीछे पंडित शिव कुमार मिश्रा ने भंडारा कराया। थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने भंडारा आयोजित किया। संवाद
देवहा में श्रद्धापूर्वक किया मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन
खुदागंज। हनुमान गली में विवेक सक्सेना द्वारा मोहल्ले वालों के सहयोग से पंडाल में स्थापित की गई माता दुर्गा की नौ दिन तक पूजा-अर्चना के बाद बुधवार को मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। बाद में श्रद्धालुओं ने ढोल-बाजे बजाते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए देवहा नदी के तट पर पहुंचे। वहां पूरे श्रद्धा भाव के साथ देवी मां की मूर्ति को विसर्जित कर दिया। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह, विवेक सक्सेना, राकेश अवस्थी, सभासद सौरभ गुप्ता, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
नवमी पर कन्याओं को कराया भोज
मिर्जापुर। नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने भोर से ही मंदिरों में पहुंचकर मां सिद्धिदात्री का पूजन-अर्चन आरंभ कर दिया। तमाम लोगों ने घरों में स्थापित कलशों के सम्मुख देवी पूजन किया। बाद में कन्याओं को भोज कराकर और उपहार सहित नकद दक्षिणा देकर व्रत का पारायण किया। नवरात्र के अंतिम दिन नगर के काली मंदिर, दुर्गा मंदिर और अन्य मंदिरों पर मां दुर्गा के नवम स्वरूप का पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ दोपहर तक बनी रही। मंदिरों में भी तमाम लोगाें ने कन्याओं को भोज कराया। संवाद
नवमी पर कन्याओं को खरीदारी कराई
शाहजहांपुर। राउंड टेबल व लेडीज सर्कल ने नवरात्र व नवमी पर ‘नव उत्सव’ पहल आयोजित की।
इस अवसर पर 11 कन्याओं को त्योहार की खरीदारी के लिए बाजार ले जाया गया। उन्हें भोजन कराया गया। सुबह खिरनीबाग स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में फल भी बांटे गए। संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि यह पहल समाज में आनंद बांटने और उत्सव को अधिक सार्थक बनाने का प्रयास है। लेडीज सर्कल की चेयरपर्सन अंकिता सक्सेना, राउंड टेबल के चेयरमैन अक्षत सक्सेना, वंशिका अग्रवाल, हीना सचदेवा, तनुश्री बंसल मौजूद रहीं। संवाद