फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   nationalism thinking should be stablished

राष्ट्रवादी विचारों पर स्थापित करें परिसंवाद

Thu, 30 Jun 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 30 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
nationalism thinking should be stablished
राष्ट्रवादी विचारों पर स्थापित करें परिसंवाद 
संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के प्रांतीय अभ्यास के तीसरे दिवस परिषद से जुड़े युवाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गईं। इस अवसर पर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रभास्कर राय ने कहा कि परिषद के अगुआ कर्णधारों को शिक्षण संस्थानों के कैंपस की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना चाहिए, जिससे उनका समाधान भी कराया जा सके। परिषद का काम रचनात्मक दिशा में युवाओं को आगे बढ़ाना है। राष्ट्रवादी विचारों, उच्च शिक्षा पर परिसंवाद स्थापित कर समाज और राष्ट्र को उन्नति के शिखर पर पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह समाजसेवा के क्षेत्र को मजबूती देने के लिए रक्तदान अवश्य करें। श्री राय ने कहा कि बृज प्रांत में डेढ़ लाख नए सदस्य बनाना, भ्रष्टाचार रोकना, विद्यार्थियों के प्रवेश और शुल्क संबंधी समस्याओं से निपटना चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन इस चुनौती को जिम्मेदारी से उठाना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीनिवास ने कहा कि पूरे विश्व में अभाविप अपने आप में अनूठा संगठन है, जिस पर राष्ट्र को गर्व करना चाहिए। केंद्रीय कार्यालय सचिव चेतश भाई सुखाड़िया ने परिषद के मिशन, विजन और एक्शन पर विचार रखते हुए युवाओं को अनुभव बांटे। इस अवसर पर सह क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गड़िया, अभिषेक पांडेय, प्रदेश संगठन मंत्री दीपक ऋषि, प्रदेश मंत्री योगेंद्र वर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।  
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रांत सह संगठन मंत्री महेश राठौर, व्यवस्था प्रमुख मचकेंद्र, प्रांतीय कार्यालय मंत्री आलोक शर्मा, सारंग मिश्रा, जिला संयोजक सत्यम चौहान, अमन रावत, आशीष शुक्ला, रवि शर्मा, अभय चौहान, ऋषि द्विवेदी, विपुल श्रीवास्तव, केशव चतुर्वेदी, राहुल गुप्ता, नीटू शर्मा, विशाल सक्सेना आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed