फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   National highway jammed due to truck getting stuck during rain

बारिश के दौरान ट्रक फंसने से नेशनल हाईवे जाम

Fri, 03 Jul 2020 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
National highway jammed due to truck getting stuck during rain
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर जाम की समस्या खत्म नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को बारिश के दौरान रोजा मंडी के सामने रोड किनारे गड्ढे में दो ट्रक आमने-सामने फंसने से करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। उधर, रामचंद्र मिशन इलाके में हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर के केरूगंज तिराहे से रोजा तक शाहजहांपुर- सीतापुर हाईवे चौड़ीकरण किया जाना है। यह रोड रोजा में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे में मिलता है। चौड़ीकरण के लिए पुत्तूलाल चौराहे से रोजा तक हाईवे के दोनों किनारों पर खुदाई कर दी गई है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बारिश के दौरान रोजा मंडी के सामने निवाजपुर के पास सीतापुर की तरफ से आ रहे ट्रक का पहिया रोड से नीचे चला गया, जिससे ट्रक फंस गया। शाहजहांपुर होकर लखनऊ की तरफ जा रहे चालक ट्रक निकालना चाहा तो उसका पहिया भी रोड से नीचे चला गया। दोनों ट्रक आमने-सामने फंसने से पूरा रोड बंद हो गया। इससे कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं। इसका पता लगा तो बारिश रुकने के बाद रोजा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पत्थरों के ऊपर जैक लगवाकर एक-एक करके दोनों ट्रकों को निकलवाया। इसके बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन

उधर, रामचंद्र मिशन इलाके में पुत्तूलाल चौराहे से पक्का पुल तक हाईवे पर चौड़ीकरण का काम चल रहा है। शुक्रवार को दिन में जेसीबी से हाईवे किनारे खुदाई की गई। खुदाई के चलते दिनभर यातायात बाधित रहा। इस कारण दिन भर वाहन रेंगकर चलते रहे, जिससे लोगों को परेशानी हुई। जाम लगने का पता लगने पर सीओ ट्रैफिक मुनेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक फंस जाने की वजह से जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने खुलवा दिया। उधर, रामचंद्र मिशन क्षेत्र के रोड पर खुदाई चल रही थी, जिसकी वजह से जाम की स्थित बनी रही।
मुनेंद्र कुमार, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed