फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   National Highway jammed by culvert near Hulasangra gate

हुलासनगरा फाटक के पास पुलिया धंसने से नेशनल हाईवे जाम

Sat, 15 Aug 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
National Highway jammed by culvert near Hulasangra gate
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। हाईवे पर हुलासनगरा फाटक के पास जाम की समस्या खत्म नहीं हो रही है। शुक्रवार शाम हुलासनगर फाटक के पास पुलिया धंसने से एक तरफ का रोड बंद हो गया। इसके बाद वहां जाम लग गया। धीरे-धीरे वाहनों की लाइनें लगतीं गईं, जो देर कई किलोमीटर तक पहुंच गई। पुलिस देर रात तक जाम को खुलवाने में जुटी रही। इधर, धंसी पुलिया के पास डिवाइडर क्रॉस करके गलत दिशा से निकलने वाले वाहनों को रोक लगाने के लिए पुलिस को खाई खुदवानी पड़ी।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित हुलासनगर गांव के सामने रेलवे फाटक के पास बरेली की तरफ दशकों पुरानी पुलिया है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे मीरानपुर कटरा होकर बरेली की ओर जा रहा ट्रक रेलवे फाटक के पास पहुंचकर खराब हो गया। इसके बाद वाहन एक साइड से होकर जैसे तैसे निकलते रहे। वाहनों का लोड बढ़ने से शाम करीब छह बजे फाटक के पास बनी पुलिया एक तरफ से नीचे धंस गई। इससे फतेहगंज पूर्वी होकर कटरा की तरफ आने वाले वाहनों का रास्ता बंद हो गया। इसके बाद रोड पूरी तरह जाम हो गया। शाम सात बजे तक रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइनें लग गई। छोटे वाहन चालक आगे निकलने के चक्कर में इधर-उधर से आड़े तिरछे घुस गए। कहीं तब जाकर कटरा थाना पुलिस जाम खुलवाने पहुंची। मगर तब तक हालात बेकाबू हो चुके थे। पुलिस ने जाम खुलवाने की काफी कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

कुछ वाहन चालक टूटे डिवाइडर को पार करके इधर-उधर से घुस रहे थे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने जेसीबी मंगाकर जगह-जगह गहरी खाई खुदवा दी। देर शाम तक वाहनों की लाइनें मीरानपुर कटरा और फतेहगंज पूर्वी कस्बे को पार कर चुकी थीं। जाम के चलते जैतीपुर और कसरक गांव से होकर छोटे वाहन चालकों को निकाला गया। देर रात तक पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed