फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Narmu's demonstration to fill the vacant posts of Railways

Shahjahanpur News: रेलवे के खाली पदाें को भरने के लिए नरमू का प्रदर्शन

Sat, 22 Feb 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 22 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Narmu's demonstration to fill the vacant posts of Railways
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के गेट पर प्रदर्शन करते नरमू के पदा​धिकारी। स्रोत - फोटो : mathura
शाहजहांपुर। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर नार्दर्न रेलवे मैस यूनियन (नरमू) ने रेलवे के खाली पदों को भरने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।शुक्रवार को पार्सल कार्यालय के बाहर कर्मचारी एकत्र हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचे, जहां गेट मीटिंग में सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र त्यागी ने कहा कि रेलवे कर्मियों की मांगों को लेकर पूरे देश में आंदोलन चल रहा है। खाली पदों को भरने, निजीकरण-निगमीकरण आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने, सभी रेलकर्मियों के लिए आठ घंटे ड्यूटी निर्धारण करना, रेलवे काॅलोनियों की सुधार के लिए अलग से बजट जारी कर नए आवासों का निर्माण कराया जाए। शाखा सचिव शिव कुमार सक्सेना, राम औतार शर्मा, बृजपाल, योगेंद्र, गुलफाम, संतोष, सरोज कुमार, आनंद यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed