फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Narendra district president and general secretary of the committee leading beauty

प्रमुख समिति के नरेंद्र जिलाध्यक्ष और शोभा महामंत्री

Sat, 02 Jul 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 02 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Narendra district president and general secretary of the committee leading beauty
प्रमुख समिति के नरेंद्र जिलाध्यक्ष और शोभा महामंत्री
जिले के ब्लॉक प्रमुखों ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक करके जिला स्तरीय समिति का सर्वसम्मति से गठन किया। समिति में खुदागंज के नरेंद्र गुप्ता उर्फ लल्ला भइया जिलाध्यक्ष, पुवायां की ब्लॉक प्रमुख शोभा यादव महामंत्री और सिंधौली ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी उपाध्यक्ष चुनी गईं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुखों ने विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए शासन से ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों-कर्मचारियों की चरित्र पंजिका में प्रविष्टि का अधिकार दिए जाने की मांग की। राकेश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में बरेली के भुता से आए ब्लॉक प्रमुख जगमोहन सिंह यादव ने सभी से परिचय लेकर अपनी बात शासन तक पहुंचाने के लिए समिति गठित करने का सुझाव दिया, जिस पर ब्लॉक प्रमुखों ने तत्काल अमल किया। कमेटी के लिए विस्तृत चर्चा करके पदाधिकारी चुने गए। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष लल्ला भइया ने शेष कार्यकारिणी जल्द गठित करने का वायदा किया। इस मौके पर जलालाबाद के प्रमुख गोपाल सिंह वर्मा ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्यगत नियंत्रण के लिए कोई अधिकार नहीं दिए जाने पर खेद व्यक्त किया। कलान के प्रमुख जबर सिंह ने राज्य वित्त आयोग में अनुदान स्वीकृति अधिकार दस से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किए जाने की मांग की। तय किया गया कि इन सभी मांगों को लेकर समिति का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से भेंट करेगा। बैठक में सौरभ गांधी, आरती सिंह, क्षमा वर्मा, मुनेंद्र सिंह, मनोरमा सिंह, सुमनलता, संतोषी देवी, सुमन देवी, ईश्वर देवी, मनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed