{"_id":"686170376116cd24710a2b5c","slug":"narautha-devidas-village-is-surrounded-by-filth-due-to-lack-of-cleanliness-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-147032-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सफाई नहीं होने से गंदगी से घिरा नरौठा देवीदास गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सफाई नहीं होने से गंदगी से घिरा नरौठा देवीदास गांव
विज्ञापन
चांदपुर के नरौठा देवीदास गांव में नाली में भरी गंदगी। संवाद
चांदपुर। विकास खंड खुटार के नरौठा देवीदास गांव में नियमित सफाई नहीं होने से सभी गलियारे गंदगी से घिर गए हैं और नालियां चोक हो गईं हैं। सफाई कर्मी महीने में कभी-कभार ही गांव में आता है। इस कारण गंदगी बढ़ने से बारिश में संक्रामक बीमारियां पनपने का खतरा है।
गांव में पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मी राकेश की तैनाती है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में नियमित सफाई होनी चाहिए, लेकिन सफाई कर्मी कभी-कभार आता है। गांव में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने पर काफी खुशामद करने पर वह सफाई करने के लिए गांव में आता है। गंदगी का आलम यह है कि गांव में हर तरफ कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियों में कीड़े बजबजाने के साथ मच्छर पनप रहे हैं। गंदा पानी रास्तों भरने से ग्रामीणों को गंदगी से होकर गुजरना होता है।
गांव के किशन पाल ने बताया कि सफाईकर्मी से उसकी लापरवाही को लेकर गांव के कई लोगों से विवाद हो चुका है। रमेश चंद्र के अनुसार अधिकारियों को गांव का निरीक्षण करके सफाई कर्मी पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
कई बार सफाईकर्मी की शिकायत संबंधित अधिकारियों से कर चुका हूं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से वह काम से लापरवाह बना है। गांव में जल्दी सफाई नहीं हुई तो बीमारियां फैल जाएंगी। -रामविलास, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत नरौठा देवीदास
सफाई कर्मी राकेश की कई शिकायतें मिल चुकी हैं। उसकी लापरवाह कार्यशैली को लेकर उसे दो बार नोटिस दिया जा चुका है। जल्द ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तीन दिन में गांव की सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त कराई जाएगी। - अनुराग शर्मा, एडीओ पंचायत, ब्लॉक खुटार