फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nand is the star of Yashoda's eyes, Bihari, my color is Rasiya...

Shahjahanpur News: नंद यशोदा की आंखों का तारा बिहारी मेरा रंग रसिया...

Mon, 06 Nov 2023 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Nand is the star of Yashoda's eyes, Bihari, my color is Rasiya...
सिटी पार्क में प्रभातफेरी के स्वागत के बाद भजन कीर्तन में नृत्य करते श्रद्धालु। संस्था
- श्रीकृष्ण मंदिर से लड्डू गोपाल की प्रभातफेरी सिटी पार्क पहुंची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। कृष्णानगर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर से लड्डू गोपाल की प्रभातफेरी सिटी पार्क के सेंट्रल पार्क में पहुंची। जहां पर पुष्प वर्षा कर डॉ. सिम्मी व हरीश सचदेवा के परिजनों ने स्वागत किया। इसके बाद पूजा-अर्चना हुई।
श्री राधा नाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भक्ति भाव से परिपूर्ण भजनों को प्रस्तुत किया। कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने भगवान गणेश की वंदना प्रस्तुत की। फिर भजन सुनाया न जाने क्या देखा मुझमें, अपना बना लिया..., रविंद्र मिश्रा ने बस इतनी तमन्ना है घनश्याम तुम्हें देखूं गाया।
विज्ञापन

नितिन शर्मा ने गोविंद हरे गोपाल हरे..., मनमोहन अरोरा ने राधा रानी से मिलना बड़ा जरूरी...., देवेंद्र खुराना ने नंद यशोदा की आंखों का तारा बिहारी मेरा रंग रसिया...भजन गाकर वातावरण को वृंदावनमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। मंदिर की ओर से दी जाने वाली भेंट सचदेवा परिवार को मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता व प्रधान सुशील नारंग ने सौंपी। इस मौके पर डॉ. विश्वनाथ रस्तोगी, डॉ. हेमेंद्र वर्मा, डॉ. केडी सिंह, डॉ. संध्या पाठक, डॉ. दिनेश, प्रदुम्न सचदेवा, अंबिका सचदेवा, मनोज खुराना, विवेक सहगल, तनुजा खुराना, सुमन पाठक, विनोद भसीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed