{"_id":"680898659e9dcecae60de65d","slug":"nagar-panchayat-president-son-shot-his-wife-police-arrested-the-accused-in-shahjahanpur-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रात में घर लौटा नगर पंचायत अध्यक्ष का बेटा... पत्नी को गैरमर्द संग देख भड़का, 10 घंटे बाद कर दी ये वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रात में घर लौटा नगर पंचायत अध्यक्ष का बेटा... पत्नी को गैरमर्द संग देख भड़का, 10 घंटे बाद कर दी ये वारदात
Wed, 23 Apr 2025 01:11 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:11 PM IST
सार
शाहजहांपुर जिले में एक नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे ने रात में गैरमर्द के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके चलते उसने पत्नी को गोली मार दी। घायल महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
विस्तार
शाहजहांपुर में एक नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे ने अपनी पत्नी को तमंचे से गोली मार दी। अवैध संबंधों में घटना को अंजाम दिया गया है। रात में उसने पत्नी को गैरमर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। कांट पुलिस ने आरोपी शकील को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे ने कुछ साल पहले शाहजहांपुर की रहने वाली युवती के साथ कोर्ट मैरिज की थी। वह पत्नी के साथ शाहजहांपुर में ही रहता था। दिन में काम के सिलसिले में बाहर रहता था। रात में वापस कमरे पर आ जाता था।
विज्ञापन
जनसेवा केंद्र संचालक को पत्नी संग देखा भड़का पति
मंगलवार की रात पति करीब 12 बजे घर पहुंचा तो उसने एक जनसेवा केंद्र संचालक को पत्नी संग आपत्तिजनक स्थिति में दिखा। उसे देखकर युवक भाग गया था। पत्नी से विवाद के बाद पति घर से चला गया। सुबह पत्नी अपने बेटे के साथ ऑटो से पति के ठिकाने पर पहुंची। वहां मालूम हुआ कि दूसरी जगह गया हुआ था।
विज्ञापन
पूर्वाह्न करीब 11 बजे पत्नी वहां पहुंची तो दोनों में रात की बात को लेकर झगड़ा होने लगा। इसी दौरान पति ने तमंचे से उसे गोली मार दी। पेट के नीचे गोली लगने से गंभीर घायल महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन