फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nagar Panchayat Board meeting concluded in 25 minutes, MLA Salona upset

Shahjahanpur News: 25 मिनट में निपट गई नगर पंचायत बोर्ड की बैठक, विधायक सलोना नाराज

Sat, 18 Oct 2025 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Board meeting concluded in 25 minutes, MLA Salona upset
निगोही ​स्थित नगर पंचायत में आयोजित बोर्ड बैठक में मौजूद विधायक सलोना कुशवाहा। संवाद
निगोही। चेयरमैन मनोज वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार के हुई नगर पंचायत बोर्ड की बैठक महज रस्म अदायगी तक सीमित रही। बमुश्किल 25 मिनट तक चली बैठक में सदस्यों से उनके वार्ड के कार्य प्रस्ताव मांगे गए। विधायक सलोना कुशवाहा के आने तक बैठक खत्म हो गई और इस बात को लेकर उन्होंने ईओ कल्पना शर्मा और लिपिक दानिश खां से गहरी नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन

बैठक में सभी 15 वार्डाें के सदस्यों को बुलाया गया, लेकिन केवल नौ वार्ड सदस्य उपस्थित हुए। उन्होंने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं बताकर सड़कों, नालियों की मरम्मत सहित नए निर्माण के प्रस्ताव दिए। वार्ड 12 के सदस्य मुमताज शाह ने बारह राना क्षेत्र के नाला की सफाई की मांग की।
विज्ञापन

इस प्रस्ताव को चेयरमैन ने कार्ययोजना में शामिल करा दिया। बाद में चेयरमैन ने सभी का आभार व्यक्त कर बैठक की समाप्ति की घोषणा कर दी। बाद में पहुंचीं विधायक ने बैठक खत्म देखी तो नाराज हो गईं। उन्होंने ईओ और लिपिक से बैठक जल्दी खत्म होने की वजह पूछने के साथ बैठक की कार्यवाही का रजिस्टर भी तलब कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में विधायक यह कहकर शांत हो गईं कि नगर का विकास बिना किसी भेदभाव के होना चाहिए। बैठक में वार्ड सदस्य मुमताज शाह, गुलशन बानो, राजेश्वरी, गिरेंद्र पाल, राकेश कुमार, अनुज यादव, रामबेटी, जसविंदर कौर और रईस बाबू मौजूद रहे। चेयरमैन ने बताया कि बोर्ड बैठक में करीब पांच करोड़ रुपये लागत के कार्य प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और सभी को कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। बाद में शासन से जैसे-जैसे बजट धनराशि मिलेगी, उससे संबंधित कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed