फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nagar Nigam,winter codl,public problem,alav

नगर निगम जलवा नहीं सका अलाव, ठिठुर रहे लोग

Tue, 21 Dec 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam,winter codl,public problem,alav
मनोज तिवारी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से अभी तक अलाव नहीं लगवाए गए हैं। इसकी वजह से राहगीरों को ठंड से ठिठुरना पड़ता है। वहीं नगर निगम का दावा है कि 30 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, ऊपर से शीतलहर चलने के कारण लोगों की कंपकंपी छूट जाती है, लेकिन इसका अहसास नगर निगम को नहीं हुआ है। रोजा क्षेत्र में अलाव जलवाने की व्यवस्था ही नहीं हुई है, जबकि पूर्व में नगर पंचायत होने पर सर्दी का मौसम शुरू होते जलवा दिए जाते थे। इसके अतिरिक्त रैन बसेरा की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। अभी तक रैन बसेरा भी नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन

- इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। अलाव की व्यवस्था की जाए, जिससे गरीब बेसहारा लोगों को मदद मिले। - संजय चंदेल, चर्च कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

- नगर निगम की ओर से अभी तक कोई अलाव की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे कॉलोनीवासियों को बड़ी दिक्कत होती है। नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से सर्दी शुरू होते ही अलावाए जाते थे। - राजेश कुमार, रेलवे कॉलोनी
अलाव की व्यवस्था करना नगर निगम का काम है, लेकिन रोजा क्षेत्र में इसके नाम पर एक लकड़ी तक नहीं जलती है। नगर निगम जैसी सुविधा नहीं मिल पा रहीं है। शीघ्र अलाव जलवाए जाए। - राम प्रकाश वर्मा, चर्च कॉलोनी
अभी तक कोई अलाव नहीं जलाए जा रहे। सर्दी बहुत बढ़ गई है, जिससे सबसे ज्यादा राहगीर और बेसहारा लोग परेशान होते हैं। उनके लिए प्रशासन को शीघ्र अलाव जलवाना ही चाहिए। - मनोज तिवारी, कोयला कॉलोनी

ठंड को ध्यान में रखकर नगर निगम की ओर से सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई है। हर साल की तरह 30 से ज्यादा स्थानों पर अलाव लगवाए जा रहे हैं। जहां नहीं लगे, वहां पर भी लगेंगे। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त

संजय सिंह चंदेल

संजय सिंह चंदेल- फोटो : SHAHJAHANPUR

राजेश कुमार

राजेश कुमार- फोटो : SHAHJAHANPUR

रामप्रकाश वर्मा

रामप्रकाश वर्मा- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed