फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nagar Kirtan came out under the umbrella of Guru Granth Sahib

गुरुग्रंथ साहिब की छत्रछाया में निकला नगर कीर्तन

Sat, 08 Jan 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan came out under the umbrella of Guru Granth Sahib
शाहजहांपुर में गुरुगोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोंत्सव पर निकाला गया नगर कीर्तन में पंजाब का बैं - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहजहांपुर। गुरु गोविंद सिंह महाराज प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुग्रंथ साहिब की छत्रछाया में निकले नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारों ने की। नगर कीर्तन का फूलों की वर्षा कर जगह-जगह हुआ। शुक्रवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से निकले नगर कीर्तन में सबसे आगे बंथरा के गतका पार्टी अपने हैरतअंगेज करतब करते हुए चल रही थी। उनके पीछे बैंड-बाजा रहा।
विज्ञापन

ट्रॉली पर सवार रागी जत्थे गुरु गोविंद सिंह महाराज की रचित वाणी के शबद गायन कर रहे थे। बड़ी संख्या में गुरुनानक नाम लेवा सिख संगत नगर कीर्तन के साथ रही। पालकी के आगे नौजवान और बच्चे झाडू लगाते और पानी से सड़क की धुलाई करते रहे। फूलों से सुसज्जित पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान थे।
विज्ञापन

सिख संगत के साथ ही अन्य धर्मों के अनुयाई भी गुरुग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक हुए। पालकी के पीछे सिख संगत कीर्तन करते हुए चले। नगर कीर्तन जसवीर पेट्रोल पंप, पंजाब सर्विस स्टेशन से चार खंबा, केरूगंज, मालखाना मोड़, घंटाघर, मशीनरी मार्केट, बहादुरगंज, सदर बाजार, गोविंदगंज होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कचहरी पर समाप्त हुआ। जहां सिख संगत ने लंगर प्रसाद चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कीर्तन में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की अध्यक्ष कमलेश कौर माटा, महासचिव जुझार सिंह मोगा, हरभजन सिंह दुआ, जगजीत सिंह, राजू बग्गा, परमजीत सिंह, जसपाल सिंह, निरंकार सिंह, जवाहर सिंह, गुरमीत सिंह गांधी, हरमीत सिंह छाबड़ा, राजेंद्र सिंह परुथी, गुरमीत सिंह बग्गा, मनी बग्गा, करमजीत सिंह बग्गा, बबन प्रीत सिंह आदि शामिल रहे।

कल सजेगा मुख्य दीवान, होगा लंगर
सरदार जगजीत सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर नौ जनवरी को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मुख्य दीवान लगेगा एवं अमृतसर से आए शरनजीत सिंह दर्दी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर होगा।

शाहजहांपुर में गुरुगोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोंत्सव पर निकाला गया नगर कीर्तन में निशान लेकर च

शाहजहांपुर में गुरुगोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोंत्सव पर निकाला गया नगर कीर्तन में निशान लेकर च- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में गुरुगोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोंत्सव पर निकाला गया नगर कीर्तन में चलते पंच प्य

शाहजहांपुर में गुरुगोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोंत्सव पर निकाला गया नगर कीर्तन में चलते पंच प्य- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में गुरुगोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोंत्सव पर निकाला गया नगर कीर्तन में फूलों से सजी

शाहजहांपुर में गुरुगोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोंत्सव पर निकाला गया नगर कीर्तन में फूलों से सजी- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed