फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nag Panchami today; Kanwariyas throng in large numbers.

Shahjahanpur News: नागपंचमी आज, कांवड़िये उमड़े

Mon, 17 Aug 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Nag Panchami today; Kanwariyas throng in large numbers.
जलालाबाद में 51 लीटर जल लेकर गोला जाता कांवड़ यात्री। संवाद
जलालाबाद। सावन का सोमवार और नागपंचमी का पर्व एक ही दिन होने के कारण भगवान शिव को जल अर्पित करने की कामना लेकर गोला गोकर्णनाथ धाम जाने वाले कांवड़ यात्रियों का शनिवार रात से सैलाब उमड़ने लगा। बड़ी संंख्या में उनके निकलने का क्रम रविवार रात तक अनवरत जारी रहा।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद हाईवे के बझेड़ा चौराहे से लेकर बारह पत्थर चौराहे तक करीब चार किमी की दूरी के बीच हाईवे पर दिन भर मेले जैसा माहौल बना रहा। हर तरफ महादेव के जयकारों की गूंज रही। कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग पर साप्ताहिक डायवर्जन व्यवस्था रविवार को कड़ाई से लागू रही।
विज्ञापन

सरकारी बसों को छोड़कर अन्य सभी व्यवसायिक भारी वाहन बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर प्रतिबंधित रहे। रविवार को कोला मोड़ के पास पुलिस की ओर से आयोजित भंडारे का शुभारंभ सीओ दीपक सिंह ने भगवान की पूजा-अर्चना करके किया। सीओ सहित प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौहान ने कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसाए और उन्हें भोजन करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

जलालाबाद में 51 लीटर जल लेकर गोला जाता कांवड़ यात्री। संवाद

जलालाबाद में 51 लीटर जल लेकर गोला जाता कांवड़ यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed