फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Must take Albendazole tablet every six months

Shahjahanpur News: हर छह माह पर एल्बेंडाजोल टेबलेट का सेवन जरूर करें

Wed, 09 Aug 2023 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Must take Albendazole tablet every six months
राष्ट्रीय कृमि मु​क्ति अ​भियान के तहत छात्रों को जागरुक करते एसपी कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय कप
एसपी कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत छात्रों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत छात्रों को जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य संजय कपूर ने कहा कि कृमि मुक्ति के लिए हमें प्रत्येक छह माह में एल्बेंडाजोल टेबलेट का सेवन करना चाहिए और खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
इतिहास प्रवक्ता राम सिंह ने कहा कि जून, जुलाई, अगस्त माह में बारिश के मौसम में हमें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना है, क्योंकि इन्हीं दिनों में संक्रमण फैलता है। उन्होंने कृमि मुक्ति के उपाय बताने के साथ आई फ्लू से बचने के तरीके भी बताए। कहा कि हाथों को अच्छी तरीके से धोएं। इस मौके पर शिक्षक बुधपाल सिंह, सच्चिदानंद गुप्ता, विजय मस्ताना, संजीव अग्निहोत्री, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
दस अगस्त को खिलाई जाएगी बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा



शाहजहांपुर। जिले के सभी ब्लॉकों में दस अगस्त को एक से 19 वर्ष तक के करीब 16,98571 बच्चों, किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की नि:शुल्क दवा खिलाई जाएगी। उसके लिए सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएमओ डॉ.आर के गौतम ने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों, मदरसों एवं आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई जाएगी। गैर पंजीकृत और स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को दवाई नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर खिलाई जाएगी। अभियान से छूटे हुए बच्चों को 17 अगस्त को माॅप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed