फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Muslim community people protest against Yati Narasimhanand in shahjahanpur

Shahjahanpur News: यति नरसिंहानंद के खिलाफ फूटा गुस्सा, मुस्लिम समुदाय ने किया जोरदार प्रदर्शन

Wed, 09 Oct 2024 02:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 02:10 PM IST
सार

शाहजहांपुर में बुधवार को मुस्लिम धर्मगुरुओं की अगुवाई में तमाम लोग टाउनहॉल स्थित मस्जिद के बाहर एकत्र हुए और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने यति नरसिंहानंद को जेल भेजने की मांग की। 

विज्ञापन
Muslim community people protest against Yati Narasimhanand in shahjahanpur
टाउनहॉल के पास जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के विवादित बयान को लेकर विरोध थम नहीं रहा। शाहजहांपुर में बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मुस्लिम धर्मगुरुओं की अगुवाई में तमाम लोग टाउनहॉल स्थित मस्जिद के बाहर एकत्र हुए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान यति नरसिंहानंद को जेल भेजे जाने की मांग की गई।

विज्ञापन

 
बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे टाउनहॉल स्थित मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए। शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने मस्जिद में तकरीर की। लोगों की भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। करीब 11:00 बजे ईदगाह कमेटी के पदाधिकारी और शहर इमाम ने मस्जिद के गेट पर ही नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन


यति नरसिंहानंद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जोरदार नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया। सुरक्षा की दृष्टि से एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी सौम्या पांडेय आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed