{"_id":"68d684b4288e17d3c90c3f30","slug":"muskan-gargi-and-anshpreet-played-the-role-of-principal-for-a-day-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-153683-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मुस्कान, गार्गी और अंश प्रीत ने एक दिन निभाया प्रधानाचार्य का दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मुस्कान, गार्गी और अंश प्रीत ने एक दिन निभाया प्रधानाचार्य का दायित्व
सार
खुदागंज के माध्यमिक विद्यालयों में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया। उन्होंने शिक्षण व्यवस्था और सफाई पर विशेष ध्यान दिया। इस पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा।
विज्ञापन
खुदागंज स्थित लाला हरिराम इंटर कॉलेज में छात्रा गार्गी चौहान को एक दिवसीय प्रधानाचार्य पद सौं
विस्तार
खुदागंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर के माध्यमिक विद्यालयों में शुक्रवार को वहां की छात्राओं को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य का पदभार सौंपा गया। छात्राओं ने प्रधानाचार्य की हैसियत से कक्षाओं का निरीक्षण कर पठन-पाठन की व्यवस्था परखी और विद्यालय परिसरों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया।
जिला परिषद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सूरज पाल ने कक्षा 12 की छात्रा कुमारी मुस्कान को प्रधानाचार्य बनाया। मुस्कान ने सुबह प्रार्थना कराने के बाद अन्य पदेन दायित्व निभाए।
लाला हरिराम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामदास शाक्य ने कक्षा 12 बी की छात्रा गार्गी चौहान को एक दिन के लिए अपना पदभार सौंपा। जैन बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार कक्षा 12 ए की छात्रा अंश प्रीत कौर को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया।
विज्ञापन
अंश प्रीत ने कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षण पद्धति सरल बनाने पर जोर दिया। प्रधानाचार्यों ने बताया कि नारी सशक्तीकरण अभियान के तहत छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उन्हें एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया।
--
छात्रा अंजली ने खंड शिक्षा अधिकारी की निभाई जिम्मेदारी
खुदागंज। महिला सशक्तीकरण के अंतर्गत चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा अंजली यादव को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी हेमेंद्र यादव ने अंजली को आमंत्रित कर कार्यालय में अपनी कुर्सी पर बैठाया। बाद में बीईओ के तौर पर अंजली ने कार्यालय के रजिस्टर जांचे, पटलाें का कार्य समझा और कुछ शिक्षकों से उनकी समस्याएं भी सुनीं। संवाद
--
एक दिन की वरिष्ठ वैज्ञानिक की कुर्सी संभाली
शाहजहांपुर। जनपद में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत शिवान्या गुप्ता को एक दिन का बैंक मैनेजर एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर कार्यभार ग्रहण कराया गया। बीएसए दिव्या गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद