फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Music Training to Make the Play Effective

Shahjahanpur News: नाटक को प्रभावी बनाने के लिए संगीत का प्रशिक्षण

Fri, 05 Jun 2026 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Music Training to Make the Play Effective
कृभको नगर में नाट्य कार्यशाला में प्र​शिक्षण प्राप्त करते प्रतिभागी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी (संस्कृति विभाग, उ.प्र.) व एमएलआर थिएटर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नाद प्रवाह के अंतर्गत आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला बृहस्पतिवार को भी जारी रही। इस दौरान नाटक को प्रभावी बनाने के लिए संगीत का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

कृभको नगर के आनंदम हॉल में प्रतिभागियों को एसएस विश्वविद्यालय के संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कविता भटनागर ने नाट्य संगीत का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने लेक्चर डिमांस्ट्रेशन शैली के माध्यम से सरगम, अलंकार, पलटा और रागों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बच्चों और युवा प्रतिभागियों को नाटक में संगीत की उपयोगिता और सही उपयोग कर प्रस्तुति को प्रभावी बनाने के विषय में बताया।
विज्ञापन

संगीत कक्षा में धर्मवीर सिंह ने संगत कर सहयोग दिया। कार्यशाला प्रशिक्षक आलोक सक्सेना ने डॉ. कविता भटनागर का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यशाला में प्रतिभागियों को अभिनय तकनीक, भाव भंगिमाओं, वॉइस एवं स्पीच, मंच अनुशासन से संबंधित प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में अजीत सिंह, विभोर ठाकुर, सौमित्र शुक्ला, मिहिर राणा, अंजुल मिश्रा, विवेक यादव, प्रियंका तायल, ज्योति देव, अरुंधति देव, प्रवेश दिवाकर ज्योति का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed