फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   murder

कर्ज चुकाने के लिए रुपये न देने पर मौसेरे भाई ने कर दी थी ओमवीर की हत्या

Fri, 12 Nov 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
murder
मिर्जापुर पुलिस की गिरफ्त में हत्याआरोपी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मिर्जापुर में दुकानदार की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। कर्ज में डूबे आरोपी ने रुपये मांगने बाद भी मदद न करने पर अपने मौसेरे भाई की रॉड के प्रहार से हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ढाई गांव निवासी वीरेंद्र सिंह का बेटा ओमवीर सिंह उर्फ ढुल्ला (20) कोल्डड्रिंक और पान की दुकान लगाता था।
विज्ञापन

सोमवार की रात ओमवीर खाना खाने के बाद दुकान पर सोने चला गया। मंगलवार सुबह दुकान नहीं खुली तो स्थानीय लोगों ने परिजन को सूचना दी। पिता वीरेंद्र ने वहां जाकर देखा तो तख्त पर ओमवीर का शव पड़ा था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी एस. आनंद ने स्थानीय पुलिस व एसओजी को खुलासे में लगाया था।
विज्ञापन

बुधवार देर रात करीब ढाई बजे एसओजी और मिर्जापुर थाने की पुलिस टीम ने जरियनपुर तिराहे से ओमवीर के मौसेरे भाई राघवेंद्र उर्फ सल्लू को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एक लोहे की रॉड बरामद कर ली। आरोपी चाट का ठेला लगाता था। पुलिस की पूछताछ में राघवेंद्र ने बताया कि वह नशे का आदी हो गया था। नशे की लत के कारण उसके ऊपर काफी कर्जा हो गया था। कर्ज देने वाले तगादा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने ओमवीर से कई बार तीन-चार हजार रुपये की मदद करने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी खुन्नस में सोमवार रात उसने ओमवीर को लोहे की रॉड से मार दिया। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed