{"_id":"69f3af3a164d47e7a8024e99","slug":"murder-case-registered-in-connection-with-the-death-of-the-pradhans-brother-under-suspicious-circumstances-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-172016-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रधान के भाई की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रधान के भाई की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
गांव मजीदपुर के कप्तान सिंह का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां। गांव मजीदपुर के प्रधान मंगू सिंह कुशवाहा के भाई 26 वर्षीय कप्तान सिंह की बुधवार रात मौत हो गई। प्रधान ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कप्तान सिंह बुधवार शाम कहीं गए थे, इसके बाद वह घर नहीं लौटे। राम दस बजे मंगू सिंह के मोबाइल पर कॉल कर बताया गया कि कप्तान सिंह की मौत हो गई है। परिजन मौके पर शाहजहांपर पलिया रोड पर पुवायां के गांव भटपुरा चंदू के पास पहुंचे तो कप्तान सिंह की बाइक सड़क किनारे पड़ी मिली। कुछ ही दूरी पर कप्तान का शव पड़ा था। पास में एक बोलेरो गाड़ी भी खड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर थाने के गेट पर पहुंच गए और हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ही अंतिम संस्कार की बात करने लगे। पुलिस ने प्रधान मंगू सिंह की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद परिजन शव घर ले गए।
विज्ञापन
मंगू सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कप्तान सिंह ने बुधवार को बताया था कि सिंधौली के गांव लधौली के नितिन ने उसे भटपुराचंदू गांव के पास बुलाया। इसके बाद रात में कप्तान की मौत की सूचना मिली। मौके पर मिली बाइक सही हालत में है। नितिन से भाई को बुलाकर षड्यंत्र रचकर बोलेरो गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या कर दी है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।