{"_id":"6267e957a850f77c811d5d98","slug":"municipal-workers-did-not-have-to-light-the-mobile-torch-shahjahanpur-news-bly482760769","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की टॉच जलाकर नहीं करना पड़ा काम, ठीक कराई गई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल की टॉच जलाकर नहीं करना पड़ा काम, ठीक कराई गई बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय के हॉल और कमरों में छाया अंधेरा छंट गया। तीन दिन से खराब बिजली व्यवस्था सुचारू कर दी गई है। इसके बाद कर्मचारियों को मोबाइल टॉर्च नहीं जलानी पड़ी।
नगर निगम कार्यालय के हॉल में तीन दिनों से बिजली खराब थी। इसकी वजह से कर्मचारियों को मोबाइल की टॉर्च जलाकर काम करना पड़ रहा था। इसकी खबर अमर उजाला में छपने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने सुध ली। मंगलवार को सुबह ही बिजली व्यवस्था ठीक कराने का काम शुरू कर दिया। जब तक कर्मचारी कार्यालय पहुंचे, बिजली व्यवस्था सुचारू हो चुकी थी। हॉल रोशनी से जगमग था।
कर्मचारियों ने अपने पटलों पर बैठकर आराम से काम निपटाया। सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती ने बताया कि कार्यालय में बिजली खराब नहीं थी। हॉल में दो-तीन ट्यूबलाइट खराब हो गईं थीं, जिसकी वजह से अंधेरा लग रहा था। बिजली व्यवस्था सुचारू हो गई है और अब कर्मचारियों को काम करने में कोई परेशानी नहीं हो रही।