फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Municipal Corporation office will be operated in the new building from 24th

Shahjahanpur News: 24 से नए भवन में संचालित होगा नगर निगम कार्यालय

Sat, 22 Aug 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation office will be operated in the new building from 24th
नए नगर निगम कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण करते डीएम। स्रोत: प्रशासन
शाहजहांपुर। ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन में 24 अगस्त से नगर निगम के कार्यों का संचालन शुरू होगा। शुक्रवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने धरातल और प्रथम तल पर बने विभिन्न कक्षों का जायजा लिया। अधिकांश कक्षों का निर्माण लगभग पूरा मिला।
विज्ञापन

डीएम ने नगर आयुक्त को 24 अगस्त से नए भवन में कार्यालय संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण का कार्यालय भी इसी भवन से संचालित करने को कहा, ताकि लोगों को नगर निगम और प्राधिकरण से संबंधित सेवाएं एक ही छत के नीचे मिल सकें। जनसुनवाई और अन्य आवश्यक कार्य भी नए भवन में शुरू करने व अधिकारियों के नियमित बैठने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्माण में तेजी लाने और मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य समय से पूरा कराने को कहा। अर्बन हाट और ऑडिटोरियम का निर्माण अक्तूबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नक्षत्रशाला, प्लैनोटोरियम और कार पार्किंग के निर्माण की भी जानकारी ली और काम में तेजी लाने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, एसके सिंह व संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed