फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   89 percent of students demonstrated their talent in the NET mock test.

Shahjahanpur News: नेट मॉक टेस्ट में 89 प्रतिशत विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 23 Sep 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
89 percent of students demonstrated their talent in the NET mock test.
शाहजहांपुर में कंपोजिट स्कूल  रोटी गोदाम में नेट मॉक परीक्षा का निरीक्षण करते बीएसए जयशंकर श्री
शाहजहांपुर। जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नेट मॉक टेस्ट आयोजित किया गया। परीक्षा के लिए पंजीकृत दो लाख 97 हजार विद्यार्थियों में से दो लाख 66 हजार ने परीक्षा दी। इस तरह करीब 89 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को ओएमआर शीट उपलब्ध कराई गई। प्रश्नपत्र के आधार पर विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट पर सही उत्तर के गोले काले किए। नगर क्षेत्र में कक्षा एक से आठ तक के 5140 छात्र-छात्राओं ने भी परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव और जिला समन्वयक रोहित सिंह ने विद्यालय का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से परीक्षा के संबंध में बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय में बन रहे मध्याह्न भोजन का भी निरीक्षण किया और रसोइयों से भोजन की गुणवत्ता व साफ-सफाई की जानकारी ली। विद्यालय के जर्जर कक्षों की जानकारी लेकर ऐसे कमरों में विद्यार्थियों को नहीं बैठाने के निर्देश दिए।

शिक्षकों के कार्य व्यवहार और विद्यार्थियों के अनुशासन पर अधिकारियों ने संतोष जताया। इस मौके पर इमरान सईद, कहकशा शाही, रचना जौहरी, खुशबू सबूर, राजकुमारी, नीलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed