{"_id":"69c97a56c1064befda02b44d","slug":"municipal-commissioner-transferred-one-week-after-statues-were-damaged-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-169318-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त होने के एक हफ्ते बाद नगर आयुक्त का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त होने के एक हफ्ते बाद नगर आयुक्त का तबादला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं के क्षतिग्रस्त होने के एक सप्ताह बाद गहमागहमी के बीच नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा का रविवार शाम तबादला कर दिया गया। माना जा रहा है कि प्रकरण के बाद मुख्यमंत्री की नाराजगी के कारण कार्रवाई की गई है। अब सौम्या गुरुरानी नईं नगर आयुक्त होंगी।
मार्च 2024 को आईएएस डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने शाहजहांपुर नगर निगम में नगर आयुक्त का पद संभाला था। वह दो सालों से कार्यरत थे। 22 मार्च की रात नगर निगम के बाहर स्थापित अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं को सुंदरीकरण का कार्य कर रही फर्म ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। हंगामा खड़ा होने पर मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा था।
मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। घटनाक्रम के एक हफ्ते बाद नगर आयुक्त का स्थानांतरण होने से लोग इसे मुख्यमंत्री की नाराजगी के कारण हुई कार्रवाई से जोड़कर देख रहे हैं। मिश्रा को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का अपर प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उनके स्थान पर प्रतीक्षारत चल रहीं सौम्या गुरुरानी को नया नगर आयुक्त बनाया गया है। संवाद