{"_id":"67bcb500a803e3499a06c966","slug":"mumukshu-mahotsav-from-today-mahamandaleshwar-will-participate-in-sanatan-sant-yatra-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-138415-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मुमुक्षु महोत्सव आज से, सनातन संत यात्रा में शामिल होंगे महामंडलेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मुमुक्षु महोत्सव आज से, सनातन संत यात्रा में शामिल होंगे महामंडलेश्वर
Mon, 24 Feb 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एसएस कॉलेज में मुमुमुक्षु महोत्सव को लेकर बैठक में बोलते स्वामी चिन्मयानंद। स्रो
शाहजहांपुर। मुमुक्षु आश्रम में मंगलवार से मुमुक्षु महोत्सव की शुरुआत होगी। आयोजन के लिए कॉलेज परिसर में भव्य पांडाल सजाया गया है। पहले दिन यज्ञ के बाद सनातन यात्रा निकलेगी। समारोह के समापन पर मशहूर कवि हरिओम पवार व अन्य कवि रचनाओं से रसधारा में गोता लगवाएंगे।
सोमवार को बैठक में संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने बताया कि करीब 500 वर्षों के संघर्ष और साधना के बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा हुई है। यह विश्व में सनातन संस्कृति के नवजागरण का शुभारंभ है। राम मंदिर निर्माण के एक वर्ष पूर्ण होने व दिव्य महाकुंभ अवसर पर मंगलवार से तीन मार्च तक मुमुक्षु महोत्सव का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति, प्राण प्रतिष्ठा और प्रयागराज में आयोजित दिव्य महाकुंभ सनातन धर्म के लिए मील का पत्थर साबित हुए हैं।
प्रबंध समिति के सचिव डॉ.अवनीश मिश्रा ने बताया कि सात दिन तक चलने वाले मुमुक्षु महोत्सव में मंगलवार को सुबह आठ बजे श्री रामचरितमानस का नवाह्म पारायण पाठ प्रारंभ होगा। उसके बाद सुबह 10 बजे खिरनीबाग से भव्य सनातन संत यात्रा प्रारंभ होगी। यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए एसएस काॅलेज के मुख्य द्वार से कथा पंडाल पर आकर पूर्ण होगी। शोभायात्रा की अगुवाई आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज, निर्वाण पीठाधीश्वर अहमदाबाद, महामंडलेश्वर हरिहरानंद सरस्वती महाराज आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के संयोजक डाॅ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को डेढ़ बजे प्रार्थना मंडप दिव्य धाम से एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथास्थल पर 51 कलश स्थापित किए जाएंगे। इसी दिन से देश के प्रसिद्ध संत विजय कौशल महाराज द्वारा रामकथा का शुभारंभ होगा। एसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आरके आजाद, मीडिया प्रभारी सुयश सिन्हा मौजूद रहे।