{"_id":"66e1f9dac671fb9f1701c4d4","slug":"mukesh-the-main-accused-in-vagishs-murder-surrenders-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-126899-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वागीश की हत्या के मुख्य आरोपी मुकेश ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वागीश की हत्या के मुख्य आरोपी मुकेश ने किया आत्मसमर्पण
Thu, 12 Sep 2024 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
बंडा। गांव बाबूपुर में वागीश नाथ दीक्षित की हत्या में नामजद मुख्य आरोपी मुकेश शुक्ला ने मंगलवार रात सीओ पंकज पंत के समक्ष उनके कैंप कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ करने के साथ अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शव का पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बता दें कि बाबूपुर निवासी सर्वेश शुक्ला का पड़ोसी वागीश नाथ दीक्षित से करीब एक माह से रास्ते व नाली निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। इसकी कई बार थाने पर शिकायत की गई, लेकिन पुलिस मामले को हल्के में लेकर हर बार दोनों पक्षों में समझौता कराती रही। इसी विवाद में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। सर्वेश पक्ष के मुकेश ने तमंचे से फायर कर दिया। सीने में गोली लगने से वागीश नाथ गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मारपीट के दौरान हुए पथराव के साथ लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने से वागीश नाथ की पत्नी मीरा देवी, प्रमोद कुमार व साला पिंटू भी घायल हो गए। इस मामले में मृतक वागीश नाथ के पुत्र दीपक ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इनमें हत्या के मुख्य आरोपी मुकेश ने मंगलवार देर रात सीओ के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। बाद में पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई।