शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज का एमएससी रसायन व भौतिक विज्ञान प्रथम व तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट विश्वविद्यालय ने जारी कर दिया है।
विज्ञान संकाय के सह संकायाध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह ने बताया कि रसायन प्रथम सेमेस्टर में आकांक्षा यादव, हर्ष मिश्रा व अंशिका रस्तोगी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। तीसरे सेमेस्टर में दिव्या वर्मा प्रथम, मेहरबा बी द्वितीय व सौरव यादव तृतीय रहे। भौतिक के प्रथम सेमेस्टर में मोनिका वर्मा प्रथम, पूर्णिमा शर्मा द्वितीय व रिया वर्मा तृतीय रहीं। तीसरे सेमेस्टर में आकाश द्विवेदी, आकांक्षा वर्मा व आकांक्षा मिश्रा क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा और प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार आजाद, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. शिशिर शुक्ला ने बधाई दी है। संवाद

दिव्या वर्मा। स्रोत: कॉलेज- फोटो : जसराना: पहलगाम की घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए व्यापारी एवं आम नागरिक