फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Motorcyclist killed after being hit by a paddy-laden tractor-trolley in Puwayan.

Shahjahanpur News: पुवायां में धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 10 Sep 2026 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed after being hit by a paddy-laden tractor-trolley in Puwayan.
पुवायां। बृहस्पतिवार रात आठ बजे दवाई लेने जा रहे गांव करनापुर निवासी हजरत नूर (56) की बाइक में धान भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर लग गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

हजरत नूर बाइक से गांव गंगसरा के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर के यहां दवाई लेने जा रहे थे। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर सुखबीर एग्रो एनर्जी के सामने धान भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने अचानक फैक्टरी की ओर अचानक ट्रैक्टर मोड़ दिया। इससे उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में हजरत नूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed